अपने बच्चों की हर गतिविधियों पर नजर रखें माताएं

Published at :04 Jul 2016 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
अपने बच्चों की हर गतिविधियों पर नजर रखें माताएं

सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित मातृ सम्मेलन में बोलीं डॉ पुष्करबाला घाटशिला : घाटशिला के बलदेवदास संतलाल सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में रविवार को मातृ सम्मेलन सीमा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अतिथि बीडीएसएल डिग्री कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ पुष्कर बाला और विशिष्ठ अतिथि इंटर कॉलेज की प्राचार्या […]

विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित मातृ सम्मेलन में बोलीं डॉ पुष्करबाला

घाटशिला : घाटशिला के बलदेवदास संतलाल सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में रविवार को मातृ सम्मेलन सीमा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अतिथि बीडीएसएल डिग्री कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ पुष्कर बाला और विशिष्ठ अतिथि इंटर कॉलेज की प्राचार्या पद्मावती पांडेय ने भारत माता, गायत्री माता और सरस्वती माता की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर डॉ पुष्कर बाला ने कहा कि अभिभावक,
शिक्षक और स्कूल में पढ़ने वाले भैया- बहनों के बीच उनका अन्नोश्रय संबंध होना चाहिए. उन्होंने कहा कि माताओं को अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है. मातृ सम्मेलन को पद्मावती पांडेय, संरक्षक श्रीराम शर्मा, प्राधानाचार्य रवींद्र नाथ सिंह ने भी संबोधित किया. स्वागत गीत बहन फुलमनी किस्कू और नृत्य जसमीन हेंब्रम ने प्रस्तुत किया. गीत संध्या कुमारी की टीम ने प्रस्तुत किया. सम्मेलन का संचालन धनंजय कुमार सिंह ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola