उलदा : जेसीबी से बिजली पोल टूटा, क्षेत्र में अंधेरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ठेका कंपनी के खिलाफ किया हंगामा गालूडीह : फोर लेन का काम कर रही मधुकोण ठेका कंपनी के कर्मियों से काम के दौरान उलदा के पास सोमवार को एक बिजली का पोल टूट गया. इससे इस क्षेत्र में बिजली गुल हो गयी. बिजली पोल तोड़े जाने पर ग्रामीणों ने ठेका कंपनी के खिलाफ […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ठेका कंपनी के खिलाफ किया हंगामा
गालूडीह : फोर लेन का काम कर रही मधुकोण ठेका कंपनी के कर्मियों से काम के दौरान उलदा के पास सोमवार को एक बिजली का पोल टूट गया. इससे इस क्षेत्र में बिजली गुल हो गयी. बिजली पोल तोड़े जाने पर ग्रामीणों ने ठेका कंपनी के खिलाफ हंगामा किया. इसकी सूचना मुखिया सुमित्रा हेंब्रम ने को दी.
सूचना पाकर मुखिया प्रतिनिघि वकील हेंब्रम पहुंचे ठेका कंपनी से बात की. ठेका कंपनी के कर्मियों ने बताया पोकलेन से मिट्टी फिलिंग के दौरान पोल से टकराने से पोल टूट कर गिर गया. ठेका कंपनी मरम्मत करायेगा. मजदूरों और बिजली मिस्त्री के नहीं पहुंचने से शाम तक मरम्मत नहीं हो पायी थी. इससे इस क्षेत्र में बिजली बाधित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




