बरसात के पहले पूरा हो जायेगा निर्माण

Published at :07 Jun 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
बरसात के पहले पूरा हो जायेगा निर्माण

तीनों तालाब का किया गया शिलान्यास विधायक ने की थी तालाब के िलए अनुशंसा गालूडीह : भूमि संरक्षण विभाग के तहत घाटशिला प्रखंड के पीड्राबांदा, राजाबासा और छोलागोड़ा-डुंगरीडीह में तीन तालाब निर्माण का सोमवार को शिलान्यास किया गया. प्रत्येक तालाब की प्राक्कलित राशि 14.99 लाख है. तीनों तालाब करीब 45 लाख की लागत से बरसात […]

विज्ञापन

तीनों तालाब का किया गया शिलान्यास

विधायक ने की थी तालाब के िलए अनुशंसा
गालूडीह : भूमि संरक्षण विभाग के तहत घाटशिला प्रखंड के पीड्राबांदा, राजाबासा और छोलागोड़ा-डुंगरीडीह में तीन तालाब निर्माण का सोमवार को शिलान्यास किया गया. प्रत्येक तालाब की प्राक्कलित राशि 14.99 लाख है. तीनों तालाब करीब 45 लाख की लागत से बरसात के पहले तक बन जायेगा. जिप सदस्य तुलसी वाला मुर्मू, प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष रामजीत मार्डी ने नारियल फोड़ कर तालाब का शिलान्यास किया.
मौके पर भाजपा नेता हाराधन सिंह, मंडल अध्यक्ष राजाराम महतो, एमएल राव, मुचीराम गिरी, सनातन महतो, तीनों तालाब के लाभुक समिति के देवलाल महतो, मोहन सरकार और अशोक महतो समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. भाजपा नेता हाराधन सिंह ने बताया कि तीनों तालाबों की अनुशंसा विधायक ने की थी. वे किसी कारणवश शिलान्यास करने नहीं पहुंच सके. 15 से 20 जून तक तालाब को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola