घाघरा : एक डीप बोरिंग पर 100 परिवार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

तत्कालीन विधायक विद्युत वरण महतो ने करायी थी डीप बोरिंग गांव के सभी चापाकल खराब, कुएं, झरने और तालाब सूखे चाकुलिया : चाकुलिया की माटियाबांधी पंचायत स्थित पहाड़ों पर बसे घाघरा गांव के 100 परिवार के लिए तत्कालीन विधायक विद्युत वरण महतो द्वारा विधायक निधि से करायी गयी डीप बोरिंग भीषण गर्मी में वरदान बनी […]
विज्ञापन
तत्कालीन विधायक विद्युत वरण महतो ने करायी थी डीप बोरिंग
गांव के सभी चापाकल खराब, कुएं, झरने और तालाब सूखे
चाकुलिया : चाकुलिया की माटियाबांधी पंचायत स्थित पहाड़ों पर बसे घाघरा गांव के 100 परिवार के लिए तत्कालीन विधायक विद्युत वरण महतो द्वारा विधायक निधि से करायी गयी डीप बोरिंग भीषण गर्मी में वरदान बनी है. इसी बोरिंग से ग्रामीण पेयजल प्राप्त करते हैं और नहाते हैं. ग्रामीण अपने मवेशियों को पानी पिलाते हैं. गांव के स्कूल में मध्याह्न भोजन बनता है और बच्चे पानी पीते हैं.
घाघरा गांव में लगाये गये चार चापाकल खराब हो गये हैं. जल स्तर नीचे चले जाने से सभी कुएं सूख गये हैं. गांव से सटे पहाड़ों पर के झरने सूख गये हैं. पहाड़ों के नीचे स्थित तालाब भी सूख गये हैं.
इस डिप बोरिंग को छोड़ कर दूसरा कोई जल स्रोत नहीं है. डिप बोरिंग से पानी लेने के लिए सुबह से ही भीड़ लगी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




