छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Published at :10 Apr 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

सरायकेला : सरायकेला थानांतर्गत रंगामटिया गांव में शनिवार को आपसी विवाद में बड़ा भाई फोब्लो लोहार ने छोटे भाई राजनी लोहार की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. घटना की सूचना सरायकेला थाना को दी गयी. समाचार लिखे जाने तक गांव में पुलिस नहीं पहुंची थी. इस संबंध में सरायकेला थाना प्रभारी बिनोद कुमार […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला थानांतर्गत रंगामटिया गांव में शनिवार को आपसी विवाद में बड़ा भाई फोब्लो लोहार ने छोटे भाई राजनी लोहार की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. घटना की सूचना सरायकेला थाना को दी गयी. समाचार लिखे जाने तक गांव में पुलिस नहीं पहुंची थी.

इस संबंध में सरायकेला थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार दो भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद तैश में आकर बड़े भाई ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर छोटे भाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola