सुवर्णरेखा परियोजना का दो दिन करेगी निरीक्षण

Published at :29 Mar 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
सुवर्णरेखा परियोजना का दो दिन करेगी निरीक्षण

गालूडीह : सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना की जांच के लिए सेंट्रल वॉटर कमीशन (केंद्रीय जल आयोग) की टीम सोमवार की शाम जमशेदपुर पहुंची. 29 और 30 मार्च को टीम सुवर्णरेखा परियोजना का निरीक्षण करेगी. इसकी जानकारी बराज अंचल के अधीक्षण अभियंता आरएन प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि टीम में सीडब्ल्यूसी मॉनिटरिंग के चीफ इंजीनियर संजीव […]

विज्ञापन

गालूडीह : सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना की जांच के लिए सेंट्रल वॉटर कमीशन (केंद्रीय जल आयोग) की टीम सोमवार की शाम जमशेदपुर पहुंची. 29 और 30 मार्च को टीम सुवर्णरेखा परियोजना का निरीक्षण करेगी. इसकी जानकारी बराज अंचल के अधीक्षण अभियंता आरएन प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि टीम में सीडब्ल्यूसी मॉनिटरिंग के चीफ इंजीनियर संजीव अग्रवाल और डायरेक्टर आरके कनोड़िया समेत अभियंताओं का दल शामिल है.

उन्होंने बताया कि टीम 28 से 30 मार्च तक जिले में रहेगी. 31 मार्च को टीम यहां से रवाना होगी. बताया कि 29 और 30 मार्च को टीम के पदाधिकारी गालूडीह बराज डैम, मुख्य दायी और बायीं नहर समेत परियोजना के अन्य कार्यों का निरीक्षण करेगी. टीम के आगमन को लेकर गालूडीह बराज डैम का रंग रोगन किया गया है. जानकारी हो कि सुवर्णरेखा परियोेजना के राष्ट्रीय परियोजना घोषित होने के बाद से ही प्रति वर्ष केंद्रीय जल आयोग की टीम कार्यों का निरीक्षण करने आती है. आवंटित मद की राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र देने के बाद ही दूसरी किस्त की राशि केंद्र स्वीकृत करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola