सीएनआइ चर्च में ईस्टर संडे पर विशेष प्रार्थनासभा

घाटशिला : घाटशिला और मऊभंडार के विभिन्न चर्चों में रविवार को ईस्टर संडे मनाया गया. मऊभंडार सीएनआइ चर्च में ईसाई समुदाय के पुरुष और महिलाओं ने विशेष प्रार्थना की. पादरी एमएम हांसदा ने विशेष प्रार्थना सभा करायी. उन्होंने प्रभु यीशु का संदेश घर-घर पहुंचाने की बात कही. विदित हो कि गुड फ्राइडे को प्रभु यीशु […]
घाटशिला : घाटशिला और मऊभंडार के विभिन्न चर्चों में रविवार को ईस्टर संडे मनाया गया. मऊभंडार सीएनआइ चर्च में ईसाई समुदाय के पुरुष और महिलाओं ने विशेष प्रार्थना की. पादरी एमएम हांसदा ने विशेष प्रार्थना सभा करायी. उन्होंने प्रभु यीशु का संदेश घर-घर पहुंचाने की बात कही. विदित हो कि गुड फ्राइडे को प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर लटकाया था. दो दिन बाद इस्टर जिंदा हुए थे. इसी की खुशी में ईसाई समुदाय ईस्टर संडे मनाते हैं.
रात में कब्रिस्तान में पूर्वजों की याद में मोमबत्तियां जलायीं गयीं. गिरजा घर में विशेष प्रार्थना सभा के बाद पुरुष और महिलाओं ने एक दूसरे को ईस्टर संडे की बधाई दी. चर्च में आयोजित कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में आर लाल, आरएफ बाजराय, बी कच्छप, राजन बाजराय समेत चर्च के सदस्यों ने अहम भूमिका अदा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




