कृमि की दवा खाने से छात्र व छात्रा बीमार

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के केशरदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय की कक्षा छह का छात्र अमित कालिंदी और बेंदा-मौदा मध्य विद्यालय की कक्षा चार की छात्रा लावणी कालिंदी विगत 10 फरवरी को अपने अपने विद्यालय में कृमि की दवा खाने से बीमार हो गये. इन्हें बुखार है. सिर में दर्द है और उल्टी भी हो रही है. […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के केशरदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय की कक्षा छह का छात्र अमित कालिंदी और बेंदा-मौदा मध्य विद्यालय की कक्षा चार की छात्रा लावणी कालिंदी विगत 10 फरवरी को अपने अपने विद्यालय में कृमि की दवा खाने से बीमार हो गये. इन्हें बुखार है. सिर में दर्द है और उल्टी भी हो रही है. लावणी कालिंदी के पिता रवींद्र नाथ कालिंदी ने बताया कि 10 फरवरी को विद्यालय में उसने कृमि की दवा खाली पेट में खा ली थी.
इसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. मैंने गांव के डॉक्टर से उसका उपचार करवाया. परंतु वे ठीक नहीं हुए. 15 फरवरी को उसे सीएचसी में भर्ती कराया. अमीत कालिंदी के पिता वार्ड सदस्य गोरांगो कालिंदी ने बताया कि 12 फरवरी को स्कूल से घर आने के बाद बेटे की तबीयत बिगड़ने लगी. गांव में डॉक्टर से दिखाया. परंतु वह ठीक नहीं हुआ तो उसे 15 फरवरी को सीएचसी में भर्ती करवाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




