धानघोरी में पूजा की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

Published at :14 Feb 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
धानघोरी में पूजा की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया के धानघोरी गांव में न्यू युवा संघ द्वारा मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की जा रही है. क्लब द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. कमेटी की रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए. इस अवसर पर विधायक कुणाल षाड़ंगी […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया के धानघोरी गांव में न्यू युवा संघ द्वारा मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की जा रही है. क्लब द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. कमेटी की रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए. इस अवसर पर विधायक कुणाल षाड़ंगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य पूजा पंडाल निर्माण कर धूमधाम से पूजा की जा रही है.

पूजा के अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय है. ग्रामीण कार्यक्रम का आनंद उठायें. कार्यक्रम में पाता नांच, कांठी नाच समेत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ. मौके पर ग्राम प्रधान सोमाय मुर्मू, मानिक चंद्र पातर, श्याम पद मांडी, परमेश्वर नायक, सुदर्शन गिरी, परमेश्वर हांसदा, वीनंद्र पातर, गौर दे समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola