मुसाबनी में नेताजी की जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के ग्रीन ब्यॉज क्लब के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को नेताजी जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण टुडू ने केक काट कर जयंती मनायी. मौके पर बच्चों और लोगों को केक खिलाया गया. इस अवसर पर क्लब की ओर से डांस, निबंध, चित्रांकन […]
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के ग्रीन ब्यॉज क्लब के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को नेताजी जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण टुडू ने केक काट कर जयंती मनायी. मौके पर बच्चों और लोगों को केक खिलाया गया. इस अवसर पर क्लब की ओर से डांस, निबंध, चित्रांकन समेत कई तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गयी. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया.
विधायक ने कहा कि नेताजी के बताये मार्गों पर चलने की जरूरत है. मौके पर क्लब के विमल सेनापति, जगदीश प्रसाद साहू, कृष्णा महाकुंड, संजय धल, प्रभात हांसदा, सोनू श्रीवास्तव, सूरज लामा, अनिल लामा, हबलू प्रसाद, भाजपा नेता सह जिप सदस्य सुभाष चंद्र सरदार, भीम बहादुर लामा, भरत चंद्र भकत आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




