ग्रामीण एसपी ने की जांच, कहा जल्द होगा खुलासा

गालूडीह : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा गुरुवार गालूडीह पहुंचे और वीणा पाणी ज्ञानोदय मॉडर्न पब्लिक स्कूल के मासूम छात्र शुभजीत महतो हत्याकांड की जांच की. ग्रामीण एसपी के साथ घाटशिला के एसडीपीओ पीसी टोपनो, गालूडीह के थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान आदि जवान भी थे. ग्रामीण एसपी सबसे पहले जिस कुएं से […]
गालूडीह : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा गुरुवार गालूडीह पहुंचे और वीणा पाणी ज्ञानोदय मॉडर्न पब्लिक स्कूल के मासूम छात्र शुभजीत महतो हत्याकांड की जांच की. ग्रामीण एसपी के साथ घाटशिला के एसडीपीओ पीसी टोपनो, गालूडीह के थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान आदि जवान भी थे.
ग्रामीण एसपी सबसे पहले जिस कुएं से छात्र की लाश बरामद हुई थी, वहां गये और जांच की. आस पास में पुलिस ने साक्ष्य की भी तलाश की. यहां से फिर अधूरे महुलिया पंचायत भवन पहुंचे और जांच की. यहां से फिर छात्रवास पहुंचे और सभी कमरों की ताला खुलवा कर जांच की. ग्रामीण एसपी ने मौके पर उपस्थित मृतक छात्र के पिता कुंवर चंद्र महतो और चाचा पूर्ण चंद्र महतो से भी जानकारियां ली. जांचोपरांत ग्रामीण एसपी ने प्रभात खबर से कहा कि छात्र शुभजीत महतो हत्याकांड को पुलिस ने गंभीरता से लिया है.
एक विशेष टीम बना कर जांच की जा रही है. पूरे मामले की मॉनटरिंग एसडीपीओ कर रहे हैं. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को केंद्र में रख कर जांच को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द मामले का खुलासा होगा. पुलिस का उद्देश्य है कि दोषी पकड़ाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




