विधायक ने किया पुल का शिलान्यास

मुसाबनी : शनिवार को केंद्र प्रायोजित योजना के तहत पुरनापानी के काकुर नाला में पुल निर्माण योजना का विधायक ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. 24.91 लाख से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से मेसर्स विनय कुमार चौधरी द्वारा पुल निर्माण किया जायेगा. इस पुल के बन जाने से फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत तथा बेनाशोल पंचायत के […]
मुसाबनी : शनिवार को केंद्र प्रायोजित योजना के तहत पुरनापानी के काकुर नाला में पुल निर्माण योजना का विधायक ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. 24.91 लाख से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से मेसर्स विनय कुमार चौधरी द्वारा पुल निर्माण किया जायेगा. इस पुल के बन जाने से फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत तथा बेनाशोल पंचायत के कई गांवों का आवागमन में सहूलियत होगी.
मौके पर ग्रामीणों ने तातारटांड़ में एक पुल निर्माण की मांग की. विधायक ने जेई को डीपीआर बनाने को कहा. मौके पर पूर्व मुखिया सोहन सिंह बानरा, बेनाशोल की मुखिया सुकुरमनी हेंब्रम, ग्राम प्रधान विजय बानरा, सुनाराम ने नारियल फोड़ा. विधायक ने ग्रामीणों से मिलकर समस्याओं की जानकारी भी ली. मौके पर भाजपा नेता भीम बहादुर लामा,गुरूचरण राजवाड़,भरत चंद्र भकत, सौरभ चक्रवर्ती, मोइन खान,सूरज लामा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




