कस्टम इंस्पेक्टर की हादसे में मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Dec 2015 3:19 AM (IST)
विज्ञापन

मुसाबनी : मुसाबनी के रांगामाटिया निवासी सुभाष हांसदा (28) की मौत रविवार को विशाखापत्तनम में एक सड़क दुर्घटना में हो गयी. चरण हांसदा के पुत्र सुभाष हांसदा सेंट्रल एक्साइज व कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे. इस हादसे की सूचना के बाद रविवार के रात परिजन विशाखापत्तनम के लिए रवाना हो गये […]
विज्ञापन
मुसाबनी : मुसाबनी के रांगामाटिया निवासी सुभाष हांसदा (28) की मौत रविवार को विशाखापत्तनम में एक सड़क दुर्घटना में हो गयी. चरण हांसदा के पुत्र सुभाष हांसदा सेंट्रल एक्साइज व कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे. इस हादसे की सूचना के बाद रविवार के रात परिजन विशाखापत्तनम के लिए रवाना हो गये हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा श्रीगाकॉलम के पास हुआ. घटना के कारणों का पता नहीं चला है. सुभाष हांसदा ने अपनी स्कूली पढ़ाई पहले सेंट जोसेफ कान्वेंट हाई स्कूल मुसाबनी और फिर केंद्रीय विद्यालय सुरदा से पूरी की. इसके बाद रांची विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद वे कस्टम विभाग में पदस्थािपत हुए. इस घटना से पूरे मुसाबनी में शोक की लहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




