उलदा में स्लैग प्रोसेसिंग प्लांट बनेगा, काम शुरू

Published at :01 Nov 2013 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
उलदा में स्लैग प्रोसेसिंग प्लांट बनेगा, काम शुरू

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के उलदा में एक बड़े भू–भाग में टाटा स्टील कंपनी काफी दिनों से स्लैग डंपिंग करवा रही है. अब उक्त स्थल पर कंपनी स्लैग प्रोसेसिंग प्लांट बैठाने पर विचार कर रही है. इतना ही नहीं, उलदा से सटे चंद्ररेखा रेलवे लाइन किनारे कंपनी यार्ड भी बनायेगी. अगर ऐसा हुआ, तो […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के उलदा में एक बड़े भूभाग में टाटा स्टील कंपनी काफी दिनों से स्लैग डंपिंग करवा रही है. अब उक्त स्थल पर कंपनी स्लैग प्रोसेसिंग प्लांट बैठाने पर विचार कर रही है. इतना ही नहीं, उलदा से सटे चंद्ररेखा रेलवे लाइन किनारे कंपनी यार्ड भी बनायेगी.

अगर ऐसा हुआ, तो इस क्षेत्र का भविष्य संवरेगा. औद्यौगिक विकास की रूपरेखा देख कर ग्रामीण उत्साहित हैं. हालांकि इस संबंध में अधिकारिक रूप से कंपनी ने अब तक कुछ नहीं कहा है. हालांकि स्लैग डंपिंग करने वाली तारा पोर कंपनी के पदाधिकारी और झारखंड स्लैग पीकर यूनियन के अध्यक्ष भूतनाथ हांसदा कहते हैं कि कंपनी उलदा में स्लैग प्रोसेसिंग प्लांट बैठाने पर विचार कर रही है.

इसके लिए स्थल पर काम भी शुरू हो गया है. उलदा और चंद्ररेखा में कंपनी यार्ड भी बनाने की योजना पर काम कर ही है. उलदा स्लैग डंपिंग स्थल पर एक बड़े भूभाग में कई मशीनें बैठायी गयी है. यहां सीमेंट की ईंटे बनायी जा रही है. जमीन पर छड़ बिछा कर ढलाई किया जा रहा है.

कंपनी द्वारा बनीबनायी दो ऑफिस भी यहां ला कर बैठाया गया है. कंपनी के कई पदाधिकारी यहां काम करवा रहे हैं. इससे साफ हो गया कि उलदा के आस पास टाटा स्टील कंपनी किसी बड़ी योजना पर काम कर रही है. इससे इस क्षेत्र का विकास होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola