पत्नी के इलाज के लिए बर्त्तन भी बेचा

Published at :15 Jul 2015 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी के इलाज के लिए बर्त्तन भी बेचा

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की बाघुड़िया पंचायत के गांवों में मलेरिया का प्रकोप है. सरकारी चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है और गरीब बकरी और बर्त्तन बेच इलाज करवा रहे हैं. मंगलवार को गुड़ाझोर के मोहन सिंह ने अपनी बीमार पत्नी सेफाली सिंह का इलाज कराने के लिए बकरी और बर्त्तन बेच कर यहां के इंदू […]

विज्ञापन
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की बाघुड़िया पंचायत के गांवों में मलेरिया का प्रकोप है. सरकारी चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है और गरीब बकरी और बर्त्तन बेच इलाज करवा रहे हैं.
मंगलवार को गुड़ाझोर के मोहन सिंह ने अपनी बीमार पत्नी सेफाली सिंह का इलाज कराने के लिए बकरी और बर्त्तन बेच कर यहां के इंदू हेल्थ केयर में भरती कराया. चिकित्सक अमित चटर्जी ने जब मोहन सिंह का दुखड़ा सुना, तो उन्होंने मरीज की नि:शुल्क इलाज की और दवाइयां दी. सेफाली के रक्त जांच की गयी, तो वह ब्रेन मलेरिया से पीड़ित पायी गयी. मोहन सिंह ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं.
मैं जंगल से लकड़ी काट कर बेचता हूं, तो परिवार चलता है. पत्नी मजदूरी करती है. इलाज के लिए पैसे नहीं थे. बकरी और बर्तन बेचा और इलाज कराने के पत्नी को लेकर यहां पहुंचा. चिकित्सक डॉ अमित चटर्जी ने बताया कि मोहन सिंह का दुखड़ा सुना, तो दिल पसीज गया. मैंने उसकी पत्नी का नि:शुल्क इलाज किया. दवाइयां भी दी. हालत मे सुधार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola