दामपाड़ा में वर्षा नहीं होने के कारण फसल झुलसी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2015 2:29 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा के विभिन्न पंचायतों में पर्याप्त वर्षा के अभाव में सब्जी की फसलें झुलसने लगी हैं. टमाटर समेत अन्य सब्जी की फसलें झुलसने से किसानों को नुकसान होने लगा है. किसानों ने बताया कि खेतों में टमाटर, लौकी, खीरा, नेनुआ समेत अन्य फसलें लगायी गयी थीं. मगर पर्याप्त वर्षा नहीं […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा के विभिन्न पंचायतों में पर्याप्त वर्षा के अभाव में सब्जी की फसलें झुलसने लगी हैं. टमाटर समेत अन्य सब्जी की फसलें झुलसने से किसानों को नुकसान होने लगा है. किसानों ने बताया कि खेतों में टमाटर, लौकी, खीरा, नेनुआ समेत अन्य फसलें लगायी गयी थीं. मगर पर्याप्त वर्षा नहीं होने से फसलें झुलस गयी हैं.
बुरूडीह और दीघा के आसपास के क्षेत्रों में किसानों ने खेतों में टमाटर, लौकी, खीरा और नेनुआ की फसलें लगायी थीं. वर्षा के अभाव में सब्जी की फसलें सूखने लगी हैं. बड़ाजुड़ी, बांकी, काड़ाडुबा, आसना, भदुआ पंचायत के कई गांवों के किसानों ने भी सब्जी की खेती की थी. वर्षा नहीं होने से फसलों पर प्रभाव पड़ने लगा है.
कालचिती के मुखिया छतिस तिरिया ने बताया कि पंचायत के दीघा, रामचंद्रपुर, बुरूडीह, बांधडीह और केंदडांगा में लगायी गयी फसल की खेती को भी वर्षा न होने से नुकसान पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




