दीघा की सोनामुनी के पेट से निकला 13 किलो का टय़ूमर

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दीघा गांव निवासी सोनामुनी हांसदा (55) का गुरुवार को सिंह नर्सिग होम में सफल ऑपरेशन कर लगभग 13 किलो का टय़ूमर निकाला गया. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु राय और निष्चेतक डॉ एस पाल, सहयोगी दीपक कुमार सिंह और नर्स प्रमीला की मदद से सोनामुनी के पेट का ऑपरेशन कर […]
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दीघा गांव निवासी सोनामुनी हांसदा (55) का गुरुवार को सिंह नर्सिग होम में सफल ऑपरेशन कर लगभग 13 किलो का टय़ूमर निकाला गया.
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु राय और निष्चेतक डॉ एस पाल, सहयोगी दीपक कुमार सिंह और नर्स प्रमीला की मदद से सोनामुनी के पेट का ऑपरेशन कर 13 किलो का टय़ूमर निकाला गया. अभी महिला की हालत सामान्य है. दीपक ने बताया कि सोनामुनी दो दिन पूर्व नर्सिग होम में भरती हुई थी.
पहले तो उसे अन्य बीमारी होने के कारण उसके पेट का ऑपरेशन नहीं करने का मन था, परंतु उसके परिजनों ने ऑपरेशन करने को कहा. इसके बाद गुरुवार को उसके पेट का ऑपरेशन किया गया. उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन सफल रहा. सोनामुनी की स्थिति अब सामान्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










