विश्वास टूटने नहीं दूंगा : सहिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2014 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

पटमदा : जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने के बाद विधायक रामचंद्र सहिस ने गुरुवार को पटमदा व बोड़ाम में विजय जुलूस निकाला. अपने गांव का बेटा रामचंद्र सहिस के स्वागत के लिए पटमदा व बोड़ाम के चौक चौराहों पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. विजय जुलूस डिमना चौक से […]
विज्ञापन
पटमदा : जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने के बाद विधायक रामचंद्र सहिस ने गुरुवार को पटमदा व बोड़ाम में विजय जुलूस निकाला. अपने गांव का बेटा रामचंद्र सहिस के स्वागत के लिए पटमदा व बोड़ाम के चौक चौराहों पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
विजय जुलूस डिमना चौक से शुरू किया गया जो पटमदा के बेलटांड़ चौक, बोड़ाम होते जुलूस विधायक पैतृक गांव मुचीडीह पहुंचा जहां गांव के बूढ़े-बुजुर्गो का पांव छु कर आशीर्वाद लिया. सहिस ने अपना जीत का श्रेय क्षेत्र के हर जाति व समुदाय के लोगों को दिया.
रामचंद्र सहिस ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने मुङो उम्मीद से अधिक वोट से जिताया है. क्षेत्र की जनता के विश्वास को सभी टूटने नहीं दूंगा. उनके साथ आदित्य महतो, श्याम कृष्ण महतो, रमानाथ महतो, अनाथ बंधु कुभकार, प्रबोध महतो, अनिल प्रमाणिक, श्रीमंत मिश्र, भास्कर महाली,मृत्युंजय सिंह, छुटुलाल, प्रकाश आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




