पेयजल आपूर्ति ठप होने से आक्रोश

Published at :30 Jul 2014 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति ठप होने से आक्रोश

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ जलापूर्ति योजना का मोटर मंगलवार से खराब होने के कारण जलापूर्ति ठप है. ईद के दिन जलापूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. मोटर में तकनीकी खराबी आने से प्रखंड मुख्यालय परिषद चारचक्का, बांसकठिया, पट्टनायकशोल, बोस कॉलोनी, स्टेशन चौक में जलापूर्ति ठप है. इन क्षेत्रों के लोग कुआं का पानी पीने […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ जलापूर्ति योजना का मोटर मंगलवार से खराब होने के कारण जलापूर्ति ठप है. ईद के दिन जलापूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. मोटर में तकनीकी खराबी आने से प्रखंड मुख्यालय परिषद चारचक्का, बांसकठिया, पट्टनायकशोल, बोस कॉलोनी, स्टेशन चौक में जलापूर्ति ठप है. इन क्षेत्रों के लोग कुआं का पानी पीने के लिए बाध्य हैं.

कुआं में ब्लीचिंग पाउडर भी नहीं डाला गया है. वन विभाग के कुआं से पानी से धालभूमगढ़ चौक के कई होटल चल रहे हैं. मोटर में बार- बार आ रही खराबी से पंप ऑपरेटर की भूमिका पर सवाल उठने लगा है. विभागीय कर्मी मोटर पंप को निकालने में जुटे हैं. कनीय अभियंता बालेश्वर प्रसाद ने दूरभाष पर बताया कि बुधवार से पेयजल आपूर्ति शुरू होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola