चाकुलिया में 8 से 10 घंटे गुल रहती है बिजली: समीर महंती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2019 3:21 AM
चाकुलिया : चाकुलिया में बिजली की आंख मिचौली से परेशान होकर भाजपा नेता समीर महंती बिजली विभाग के पदाधिकारियों से मुलाकात करने सोमवार को कार्यालय पहुंचे. सहायक अभियंता शिवनंदन महतो की अनुपस्थिति में कर्मचारियों से बार-बार बिजली कट होने की जानकारी मांगी गई. संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर समीर महंती ने बिजली विभाग के जीएम […]
चाकुलिया : चाकुलिया में बिजली की आंख मिचौली से परेशान होकर भाजपा नेता समीर महंती बिजली विभाग के पदाधिकारियों से मुलाकात करने सोमवार को कार्यालय पहुंचे. सहायक अभियंता शिवनंदन महतो की अनुपस्थिति में कर्मचारियों से बार-बार बिजली कट होने की जानकारी मांगी गई.
संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर समीर महंती ने बिजली विभाग के जीएम से दूरभाष पर संपर्क की. उनसे कहा गया कि चाकुलिया में आये दिन बिजली की समस्या उत्पन्न हो रही है. बिना किसी कारण के 8 से 10 घंटे तक बिजली का गायब रहना चाकुलिया में आम बात हो गयी है. जीएम ने बताया कि रविवार को बिजली के तार पर पेड़ गिरने से 10 घंटे तक बिजली गायब थी. उन्होंने कहा कि दो-तीन दिनों के भीतर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी. मौके पर मो गुलाब, राजा बारीक, वासुदेव महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










