आरसीएफ कपूरथला व आरपीएफ सेंट्रल ने जीते मैच, तीसरा मैच ड्रॉ
चक्रधरपुर : सेरसा इकबाल सिंह संधु स्टेडियम चक्रधरपुर में बुधवार को 75वां ऑल इंडिया रेलवे फुटबॉल लीग बी व डी डिवीजन शुरू हुआ. मुख्य अतिथि दपू रेलवे के अपर महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने भारतीय रेल के विभिन्न जोन की टीमों से परिचय प्राप्त कर लीग का उद्घाटन किया. समारोह में श्री शर्मा ने कहा कि […]
चक्रधरपुर : सेरसा इकबाल सिंह संधु स्टेडियम चक्रधरपुर में बुधवार को 75वां ऑल इंडिया रेलवे फुटबॉल लीग बी व डी डिवीजन शुरू हुआ. मुख्य अतिथि दपू रेलवे के अपर महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने भारतीय रेल के विभिन्न जोन की टीमों से परिचय प्राप्त कर लीग का उद्घाटन किया. समारोह में श्री शर्मा ने कहा कि स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा फुटबॉल मुकाबला चक्रधरपुर में हो रहा है. जिसमें भारतीय रेल की सर्वोच्च टीमें भाग ले रही हैं.
आपके शहर में
दपू रेलवे खेल संगठन के अध्यक्ष जेपी साहा ने कहा कि चक्रधरपुर फुटबॉल खेल के लिए प्रसिद्ध है. यहां खेल और खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन मिलता है. मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा कि 8 मार्च तक चक्रधरपुर में ऑल इंडिया फुटबॉल खेल देखने को मिलेगा. मौके पर एडीआरएम अनुप कुमार हेम्ब्रम, सीनियर डीसीएम श्री भास्कर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए