स्टेशन से जीआरपी ने मछली विक्रेताओं को पकड़ा, छोड़ा

Updated at : 26 Jun 2014 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन से जीआरपी ने मछली विक्रेताओं को पकड़ा, छोड़ा

घाटशिला : घाटशिला रेलवे स्टेशन पर मछली विक्रेताओं को जीआरपी ने बुधवार को पकड़ा और थोड़ी देर बाद छोड़ दिया. रेलवे प्रशासन ने हिदायत दी कि ट्रेन में जो भी यात्री बोगी है. उन बोगियों में मछली लेकर चढ़ना मना है, नहीं तो मछली विक्रेताओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. जीआरपी का कहना है […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला रेलवे स्टेशन पर मछली विक्रेताओं को जीआरपी ने बुधवार को पकड़ा और थोड़ी देर बाद छोड़ दिया. रेलवे प्रशासन ने हिदायत दी कि ट्रेन में जो भी यात्री बोगी है. उन बोगियों में मछली लेकर चढ़ना मना है, नहीं तो मछली विक्रेताओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. जीआरपी का कहना है कि जब मछली विक्रेताओं को ट्रेन में मछली लाना है, तो रेल को आवेदन देकर रेलवे को राशि जमा करें.

उन्हें स्पेशल बोगी उपलब्ध कराया जायेगा. मछली विक्रेताओं ने कहा कि सभी तरह की नौटंकी झारखंड में ही आने के बाद शुरू होती है. आये दिन ट्रेन से मछली का जीरा लेकर आना- जाना करते हैं और जिस स्टेशन से चलते हैं, वहां से टिकट के अलावा मछली जीरा का टिकट कटाते हैं. मछली विक्रेताओं ने आजसू नेता कान्हू सामंत से इसकी शिकायत की. विक्रेताओं ने अपना टिकट और मछली जीरा का भी टिकट दिखाया. श्री सामंत ने कहा कि मछली विक्रेताओं को इस कदर तंग नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola