मनरेगा योजना में बरती जा रही है अनियमितता

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बाड़ामारा पंचायत के रांगामाटिया गांव में मनरेगा योजना से स्वीकृत रांगामाटिया खाल पर मिट्टी की आड़ में मुरमीकरण योजना में विभागीय अभिकर्ता द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही है. गांव के ग्रामीणों ने बताया कि स्वीकृत योजना में आड़ पर मुरमीकरण करना था, परंतु अभिकर्ता द्वारा खाल से बालू का […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बाड़ामारा पंचायत के रांगामाटिया गांव में मनरेगा योजना से स्वीकृत रांगामाटिया खाल पर मिट्टी की आड़ में मुरमीकरण योजना में विभागीय अभिकर्ता द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही है. गांव के ग्रामीणों ने बताया कि स्वीकृत योजना में आड़ पर मुरमीकरण करना था, परंतु अभिकर्ता द्वारा खाल से बालू का उठाव कर आड़ पर डाला गया है.
पदाधिकारी योजना की जांच कर उचित कार्रवाई करें. योजना स्थल पर लगे बोर्ड में अंकित है कि रांगामाटिया खाल पर मिट्टी के आड़ में मुरमीकरण करना है. योजना संख्या 12/13-14 है. इसकी प्राक्कलित राशि 68,500 है. इस संबंध में पंचायत सेवक चंडी चरण भोल ने बताया कि योजना प्राक्कलन के मुताबिक काम किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




