चक्रधरपुर : हिरासत से छूटे अधेड़ ने जान दी

Updated:
विज्ञापन

चक्रधरपुर : सिदो-कान्हू शिक्षा निकेतन, करंजो के छात्र शुभम हत्याकांड में हिरासत से छूटे सोनचांद सरदार (50) ने गुरुवार को कीटनाशक खाकर जान दे दी. बताया जाता है कि उसने शर्मिंदगी और पुलिस की पिटाई के डर से यह कदम उठाया, जबकि पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के झगड़े के बाद यह घटना हुई […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : सिदो-कान्हू शिक्षा निकेतन, करंजो के छात्र शुभम हत्याकांड में हिरासत से छूटे सोनचांद सरदार (50) ने गुरुवार को कीटनाशक खाकर जान दे दी. बताया जाता है कि उसने शर्मिंदगी और पुलिस की पिटाई के डर से यह कदम उठाया, जबकि पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के झगड़े के बाद यह घटना हुई है. झगड़े की पुष्टि सोनचांद की पत्नी ने भी की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मालूम हो कि बालेसाई निवासी सोनचांद को मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. इसके विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम की थी, तो पुलिस ने सोनचांद कराईकेला थाना से छोड़ दिया था. गुरुवार को शाम करीब चार बजे सोनचांद ने जहर खा लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola