घाटशिला : गुड़ाबांदा पुलिस ने बैल व्यापारी समझ कर दो लोगों को बेरहमी से पीटा, सुनसान जगह पर छोड़ा
घाटशिला : गुड़ाबांदा पुलिस ने शनिवार शाम को मुढ़ाठाकरा के पास बैल व्यापारी समझ कर जुगीशोल के अब्दुल हब और शेख कबरिया की बेहरमी से पिटाई कर दी और फिर जीप में बैठा कर सिंहपुरा के पास नहर किनारे सुनसान जगह में छोड़कर चली गयी. दोनों घायल अवस्था में रात पर वहीं पड़े रहे. रविवार […]
घाटशिला : गुड़ाबांदा पुलिस ने शनिवार शाम को मुढ़ाठाकरा के पास बैल व्यापारी समझ कर जुगीशोल के अब्दुल हब और शेख कबरिया की बेहरमी से पिटाई कर दी और फिर जीप में बैठा कर सिंहपुरा के पास नहर किनारे सुनसान जगह में छोड़कर चली गयी. दोनों घायल अवस्था में रात पर वहीं पड़े रहे. रविवार सुबह में आस-पास के ग्रामीणों ने देखा, तो दोनों को उठा कर उसके गांव जुगीशोल भेजा. वहां से दोनों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया. शेख कबरिया और अब्दुल हब ने बताया कि वे लोग गुड़ाबांदा अपने संबंधी के घर गये थे.
आपके शहर में
कल शाम में अपने घर जुगीशोल लौट रहे थे. मुढ़ठाकरा के पास चाय दुकान में चाय पी रहे थे. तभी गुड़ाबांदा थाना की जीप पहुंची. पुलिस ने पूछा कहां है गाय-बैल. हमने कहा कि संबंधी के घर आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए