भाईचारगी से मनायें कुर्बानी का पर्व बकरीद

Updated at : 21 Aug 2018 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
भाईचारगी से मनायें कुर्बानी का पर्व बकरीद

नोवामुंडी : कुर्बानी का त्योहार बकरीद आपसी भाईचारे व सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनायें. ये अल्लाह के प्रति प्रेम, त्याग व बलिदान का प्रतीक है. उक्त बातें बीडीओ समरेश भंडारी ने सोमवार को बकरीद के अवसर पर आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही. इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक समरसता भंग करनेवाले […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : कुर्बानी का त्योहार बकरीद आपसी भाईचारे व सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनायें. ये अल्लाह के प्रति प्रेम, त्याग व बलिदान का प्रतीक है. उक्त बातें बीडीओ समरेश भंडारी ने सोमवार को बकरीद के अवसर पर आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही. इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक समरसता भंग करनेवाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी. उन्होंने साइबर क्राइम पर काबू पाने के लिए लोगों को सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा कि वाट्सएप्प पर किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कोई पोस्ट मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की सलाह दी.

उन्होंने कहा कि जांच कर इसके लिए दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि नोवामुंडी की जनता अमन पसंद है व भाईचारगी के साथ रहती आयी है. इस मौके पर इंस्पेक्टर बृजालाल राम, एसआइ हेमन राम, समाजसेवी साधु सिंह, मुन्ना खान, मो ख्वाजा, सुहैल अामद, जुनू घोष, मंडल भाजपाध्यक्ष अशोक पान, गोपीनाथ पान, फिरोज,अंजुमन मुसलमीन कमेटी के सचिव बबलू खान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola