टाटा-राउरकेला के बीच नयी मेमू चले : सांसद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2018 4:08 AM
चक्रधरपुर : टाटा से राउरकेला के बीच नयी मेमू ट्रेन चलाने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह से मुलाकात की. साथ ही उन्होंने यात्रियों की समस्याओं से भी अवगत कराया. इस दौरान बताया गया कि बंद रेलवे क्रॉसिंग पर लिमिट हाइट सब-वे के लिए […]
चक्रधरपुर : टाटा से राउरकेला के बीच नयी मेमू ट्रेन चलाने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह से मुलाकात की. साथ ही उन्होंने यात्रियों की समस्याओं से भी अवगत कराया. इस दौरान बताया गया कि बंद रेलवे क्रॉसिंग पर लिमिट हाइट सब-वे के लिए रेलवे की ओर से प्राकलन लगभग बन चुका है. एक-दो दिनों के अंदर नगर परिषद चक्रधरपुर को समर्पित किया जायेगा. अंडरपास ब्रिज जनहित में निर्माण हो सके,
इसके लिए फंड व्यवस्था करने की हर पहलू पर उनका पूरा प्रयास रहेगा. चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर शौचालय निर्माण के लिए फंड मुहैया कराया गया है. जल्द ही निविदा निकाली जायेगी. मौके पर यात्रियों के हित में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










