कार्डधारी को गृह पंचायत की दुकान से जोड़ने की मांग

Updated at : 23 May 2018 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
कार्डधारी को गृह पंचायत की दुकान से जोड़ने की मांग

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फेलिक्स आनंद एक्का से मंगलवार को झामुमो नेता जगदीश भकत ने भेंट की. उन्होंने कहा कि प्रखंड की जिस पंचायत से संबंधित राशन डीलर हैं. कार्डधारियों को उसी पंचायत से जोड़ा जाय. उसी से संबंधित पंचायत के राशन देने का सुझाव दिया जाये, ताकि कार्डधारियों को राशन लेने में […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फेलिक्स आनंद एक्का से मंगलवार को झामुमो नेता जगदीश भकत ने भेंट की. उन्होंने कहा कि प्रखंड की जिस पंचायत से संबंधित राशन डीलर हैं. कार्डधारियों को उसी पंचायत से जोड़ा जाय. उसी से संबंधित पंचायत के राशन देने का सुझाव दिया जाये, ताकि कार्डधारियों को राशन लेने में कोई परेशान नहीं हो.

शहर के नाम से कार्डधारियों को राशन मिलता है. इसके कारण राशन कार्डधारियों को काफी परेशानी होती है. बीएसओ ने कहा कि जो कार्डधारी जिस राशन डीलर से राशन का उठाव करना चाहते हैं. वे कार्डधारियों को ऑनलाइन आवेदन दें. वहीं फूलडुंगरी कई ग्रामीणों का कहना था कि पावड़ा पंचायत में रहते हैं और पूर्वी मऊभंडार की राशन डीलर निर्मला शुक्ला के पास से खाद्यान्न का उठाव करते हैं. पावड़ा पंचायत के संबंधित डीलर के पास कार्ड स्थानांतरित किया जाये. मौके पर झामुमो के रामदास मुर्मू, विकास मजूमदार, मृत्युंजय यादव समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola