गरीबों को सरकार लीज पर दे जमीन

Updated at : 11 May 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों को सरकार लीज पर दे जमीन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपायुक्त अमित कुमार से मिले उपायुक्त ने मामले पर पहल करने का दिया आश्वासन बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने गुरुवार को उपायुक्त अमित कुमार को ज्ञापन सौंप कर 50 वर्षों से सरकारी जमीन पर झोपड़ी बना कर निवास करने वाले गरीबों […]

विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपायुक्त अमित कुमार से मिले

उपायुक्त ने मामले पर पहल करने का दिया आश्वासन
बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने गुरुवार को उपायुक्त अमित कुमार को ज्ञापन सौंप कर 50 वर्षों से सरकारी जमीन पर झोपड़ी बना कर निवास करने वाले गरीबों को लीज पर भूमि देने की मांग की. उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस दिशा में शीघ्र ही पहल की जायेगी. सोंपे गये ज्ञापन में डॉ गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा के पाटपुर पंचायत के केवला बस्ती तथा मुढ़ाकांटी मौजा, रजलाबांध पंचायत के कालियाडिंगा मौजा तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नागानल कॉलोनी में अनेक परिवार सरकारी जमीन पर झोपड़ी बना कर 50 वर्षों से निवास कर रहे हैं.
कई गरीबों के नाम पीएम आवास स्वीकृत हो गये हैं. झारखंड सरकार ने 1985 के पूर्व से सरकारी जमीन पर रहने वाले गरीबों को लिज पर जमीन उपलब्ध कराने का फैसला किया है. ज्ञापन में कहा है कि ऐसे गरीबों को लिज पर जमीन देने के लिए शीघ्र ही शिविर आयोजित किया जाये. डॉ गोस्वामी ने बताया कि उपायुक्त ने आश्वस्त किया है कि इस दिशा में शीघ्र ही पहल होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola