अनुमंडल अस्पताल से भाग गया मरीज, प्रबंधन बेखबर

घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में दो दिनों से इलाजरत बेगुसराय का सूरज साव 16 जनवरी की शाम को अचानक भाग गया. वह काशिदा में भटक रहा था. सूत्रों ने बताया कि वह नशाखुरानी का शिकार हो गया है. उसके परिजन श्रवण साहु समेत कई लोग उसे खोजते हुए घाटशिला पहुंचे. कई जगहों पर उसकी […]
घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में दो दिनों से इलाजरत बेगुसराय का सूरज साव 16 जनवरी की शाम को अचानक भाग गया. वह काशिदा में भटक रहा था. सूत्रों ने बताया कि वह नशाखुरानी का शिकार हो गया है. उसके परिजन श्रवण साहु समेत कई लोग उसे खोजते हुए घाटशिला पहुंचे. कई जगहों पर उसकी जानकारी ली. शाम में पता चला कि सूरज गालूडीह रेलवे स्टेशन पर भटक रहा है. वह अनुमंडल अस्पताल से मिले लाल रंग के कंबल ओढ़ कर घूम रहा है. 16 जनवरी की शाम को उसे घाटशिला रेलवे स्टेशन के पास भी देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




