चाकुलिया : पुराने बिरसा आवास पर बन रहे पीएम आवास

Updated at : 01 Dec 2017 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
चाकुलिया : पुराने बिरसा आवास पर बन रहे पीएम आवास

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत में पश्चिम बंगाल सीमा से सटे पाकुड़ियाशोल गांव में पीएम आवास निर्माण में बिचौलिया हावी है. बिचौलियों के मिलीभगत से यहां विलुप्त होती आदिम जन जाति के सबरों के पुराने बिरसा आवास पर पीएम आवास का निर्माण किया जा रहा है. गणेश सबर और असिम सबर के पूर्व […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत में पश्चिम बंगाल सीमा से सटे पाकुड़ियाशोल गांव में पीएम आवास निर्माण में बिचौलिया हावी है. बिचौलियों के मिलीभगत से यहां विलुप्त होती आदिम जन जाति के सबरों के पुराने बिरसा आवास पर पीएम आवास का निर्माण किया जा रहा है. गणेश सबर और असिम सबर के पूर्व में बने बिरसा आवास की छत को तोड़ कर और घर की दीवार के प्लास्टर को हटा कर पीएम आवास का रूप दिया जा रहा है. इस गड़बड़ी में एक बिचौलिया का नाम आ रहा है.

वैसे लाभुकों का कहना है कि वे खुद ही निर्माण करवा रहे है.

विदित हो कि पीएम आवास निर्माण के लिए प्रत्येक लाभुक को सरकार द्वारा 1.25 लाख रुपये दिये जा रहे हैं. सबर टोला में निर्मित पीएम आवासों में एस्बेस्टस लगाया गया है. सबरों ने कहा कि 1.25 लाख में छत ढलाई करना संभव नहीं है. ईंट, बालू और रड की कीमत में वृद्धि हुई है. इस कारण वे सभी छत की ढलाई नहीं कर पा रहे हैं. अपने आवासों पर एस्बेस्टस लगवा रहे हैं.
इस संबंध में बीडीओ लेखराज नाग ने कहा कि उन्हें भी इसकी शिकायत मिली था कि पुराने बिरसा आवास को ही पीएम आवास को रूप दिया जा रहा है. योजना स्थल पर जाकर योजना की जांच की थी. सबरों ने कहा कि वे स्वेच्छा से अपने पुराने आवास पर पीएम आवास बनवा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola