डाइनमारी का राशन डीलर होगा निलंबित

Updated at : 29 Oct 2017 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
डाइनमारी का राशन डीलर होगा निलंबित

घाटशिला : घाटशिला के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फिलिप आनंद कुमार एक्का शनिवार को कालचिती पंचायत के डाइनमारी गांव पहुंचे. ग्रामीणों से जय किशन महिला मंडल की ओर से नियमित राशन वितरण की जानकारी ली. लाभुकों ने आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा. राशन दुकानदार पर कम अनाज देने और पैसा ज्यादा लेने का आरोप लगाया. […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फिलिप आनंद कुमार एक्का शनिवार को कालचिती पंचायत के डाइनमारी गांव पहुंचे. ग्रामीणों से जय किशन महिला मंडल की ओर से नियमित राशन वितरण की जानकारी ली. लाभुकों ने आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा.

राशन दुकानदार पर कम अनाज देने और पैसा ज्यादा लेने का आरोप लगाया. महिला समूह के आर शत्रुघ्न महतो राशन दुकान चलाते हैं. आपूर्ति पदाधिकारी ने जय किसान महिला समूह के जन वितरण निलंबित करने का प्रस्ताव जिला में भेजने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि तत्काल डाइनमारी के लोग राशन का उठाव बासाडेरा जन वितरण प्रणाली दुकान से करेंगे. चापड़ी, एदेलबेड़ा, दीघा, हीरागंज के कार्डधारी बसंती पात्र की दुकान से राशन का उठाव करेंगे. इसके अलावा चापड़ी,
दीघा, एदेलबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधि ग्राम सभा में प्रस्ताव देते हैं, तो महिला समूह को जन वितरण प्रणाली की दुकान देने की दिशा में पहल की जायेगी. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने मुखिया सोमवारी सोरेन, पंचायत समिति सदस्य मोची राम भूमिज और ग्रामीण से ग्रामसभा के माध्यम से दीघा, एदेलबेड़ा, चापड़ी के मामले में समाधान की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola