जमीन के अंदर बारूद छिपाने लगे हैं अपराधी

बहरागोड़ा : बड़शोल थानांतर्गत कुमारडुबी गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री से नौ लोगों की जान व 14 परिवार को बेघर मामले में तीसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी की. ग्रामीणों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे व विस्फोटक जब्त किया. कुमारडुबी के आसपास खेतों में भारी में मात्रा में बारूद, गंधक […]
बहरागोड़ा : बड़शोल थानांतर्गत कुमारडुबी गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री से नौ लोगों की जान व 14 परिवार को बेघर मामले में तीसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी की. ग्रामीणों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे व विस्फोटक जब्त किया. कुमारडुबी के आसपास खेतों में भारी में मात्रा में बारूद, गंधक व पटाखों से भरे बोरे फेंके गये हैं. 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पटाखों को खेतों में फेंकने का सिलसिला शुरू हो गया था. कई जगहों पर पुलिस ने पटाखों को जब्त किया. ग्रामीण पुलिस को पटाखों की जानकारी दे रहे हैं. साथ में जाकर जब्ती करवा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




