आवेदन पर लिखा जून का चावल बाद में मिलेगा, अब कहा-गलती से लिखा था

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में डाकिया मद में सबरों को जून का चावल नहीं देने के मामले में नया मोड़ आया है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी की शिकायत पर उपायुक्त ने आइएएस अधिकारी हिमांशु मोहन को जांच का आदेश दिया था. श्री मोहन ने ब्लॉक ऑफिस आकर मामले की जांच की […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में डाकिया मद में सबरों को जून का चावल नहीं देने के मामले में नया मोड़ आया है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी की शिकायत पर उपायुक्त ने आइएएस अधिकारी हिमांशु मोहन को जांच का आदेश दिया था. श्री मोहन ने ब्लॉक ऑफिस आकर मामले की जांच की थी.
गुरुवार को आइएएस अधिकारी हिमांशु मोहन ने प्रभात खबर प्रतिनिधि को दूरभाष पर पूछा कि जून का चावल सबरों को मिला है कि नहीं. प्रभात खबर प्रतिनिधि ने कहा कि मैं नहीं बता सकता. श्री मोहन से दूरभाष पर दोबारा संपर्क कर कर कहा गया कि बीएसओ ने खुद लिखा था कि जुलाई-अगस्त का चावल वितरण के बाद विभाग के आदेश पर जून का चावल दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि बीएसओ ने कहा कि सबरों के आवेदन पर मैंने जो लिखा था, उसे वापस ले लिया है. उन्होंने गलती से ऐसा लिख दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




