118 मामलों का हुआ निष्पादन 20.58 लाख की राजस्व प्राप्ति

घाटशिला : घाटशिला के फूलडुंगरी स्थित व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी. यहां दो बेंचों में 118 मामलों का निष्पादन किया गया. इससे 20 लाख 68 हजार 790 रुपये की राजस्व की प्राप्ति हुई. प्रथम बेंच में कोर्ट लिटिगेशन के 105 मामलों का निष्पादन हुआ. बेंच में घाटशिला के जिला व अपर […]
घाटशिला : घाटशिला के फूलडुंगरी स्थित व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी. यहां दो बेंचों में 118 मामलों का निष्पादन किया गया. इससे 20 लाख 68 हजार 790 रुपये की राजस्व की प्राप्ति हुई. प्रथम बेंच में कोर्ट लिटिगेशन के 105 मामलों का निष्पादन हुआ. बेंच में घाटशिला के जिला व अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे,
प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संतोष आनंद प्रसाद, अधिवक्ता बलराम भकत, द्वितीय बेंच में घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकलेश चंद्र नारायण और अधिवक्ता अजीत कुमार शामिल थे. लोक अदालत में एनसीसी केस संख्या 211/2015 में संजीदा बीबी को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे ने 12 लाख 40 हजार का भुगतान चेक और ड्रॉफ्ट से किया. विदित हो कि 18 अगस्त 2010 में छत्तीसगढ़ के संजय बिहारी बाबा ढाबा एनएच 53 के पास सीजी/014इ/5637 और टाटा मोटर्स के एमएच 2 डब्ल्यूटी/0872 की भिड़ंत में एसके रहीम की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




