ममता वाहन संचालक ने छत्तीसगढ़ में थाना प्रभारी से बात की

धालभूमगढ़ : ममता वाहन संचालक सरोज कुमार महतो ने रायगढ़ (छत्तीसगढ़) गांव स्थित गाढ़ापली के बसंत कुमार कोसले को उसकी मां से मिलाने में मदद की. बसंत करीब पांच साल से धालभूमगढ़ में विक्षिप्त जैसे घूम रहा था. बसंत कभी साल जंगल, स्टेशन परिसर तो कभी काली मंदिर की सीढ़ी पर रात बिताता था. श्री […]
धालभूमगढ़ : ममता वाहन संचालक सरोज कुमार महतो ने रायगढ़ (छत्तीसगढ़) गांव स्थित गाढ़ापली के बसंत कुमार कोसले को उसकी मां से मिलाने में मदद की. बसंत करीब पांच साल से धालभूमगढ़ में विक्षिप्त जैसे घूम रहा था. बसंत कभी साल जंगल, स्टेशन परिसर तो कभी काली मंदिर की सीढ़ी पर रात बिताता था. श्री महतो ने बसंत को वर्ष 2016 में जूठन खाते देखा.
इसके बाद उसे बीच-बीच में खाना खिलाता था. इसके बाद बसंत ने उसे अपना नाम और पता लिख कर दिया. श्री महतो ने इंटरनेट सर्च कर गांव, थाना, जिला थाना का फोन नंबर पता लगाया. सिरसिवा थाना प्रभारी को फोन पर बसंत के माता-पिता और भाई के नाम के साथ पूरा परिचय दिया. थाने में लापता रिपोर्ट दर्ज है या नहीं इसकी जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




