एनएच चौड़ीकरण में घर टूटा प्रधानमंत्री आवास दे प्रशासन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की कोकपाड़ा पंचायत के कोकपाड़ा गांव के ग्रामीण पीएम आवास की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. वार्ड सदस्य नाराण कालिंदी, अधीन कालिंदी, विजय कालिंदी, शंकर कालिंदी, विजय कालिंदी, रविन कालिंदी, मनोरंजन कालिंदी, सुधांशु कालिंदी, तपन कालिंदी, लाल चांद कालिंदी, रथी कालिंदी ने बताया कि वे लोग पीढ़ियों से सरकारी भूमि […]
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की कोकपाड़ा पंचायत के कोकपाड़ा गांव के ग्रामीण पीएम आवास की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. वार्ड सदस्य नाराण कालिंदी, अधीन कालिंदी, विजय कालिंदी, शंकर कालिंदी, विजय कालिंदी, रविन कालिंदी, मनोरंजन कालिंदी, सुधांशु कालिंदी, तपन कालिंदी, लाल चांद कालिंदी, रथी कालिंदी ने बताया कि वे लोग पीढ़ियों से सरकारी भूमि पर रहते आ रहे हैं.
उन्हें इंदिरा आवास भी मिला. एनएच चौड़ीकरण के कारण उनका घर तोड़ा गया. भूमि सरकारी होने के कारण मुआवजा नहीं मिला. एसइसीसी डाटा में का नाम सूचीबद्ध है. बीडीओ से मिले. बीडीओ ने ग्रामीणों को बताया कि मामला भूमि से संबंधित है. इसके लिए सीओ से मिलना जरूरी है. ग्रामीणोंन ने सीओ से भेंट की और भूमि बंदोबस्ती देने का आवेदन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




