आजादी के 70 साल बाद आयी बिजली, कनेक्शन का इंतजार

चाकुलिया : अप और डाउन रेल लाइन के बीच बसे चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातु पंचायत के चतरोडोबा व भातकुंडा पंचायत के सुनसुनिया गांव के पुरनाडीह टोला में सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक कुणाल षाड़ंगी के प्रयास से आजादी के 70 साल बाद विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया. मगर इन दोनों गांवों के ग्रामीणों […]
चाकुलिया : अप और डाउन रेल लाइन के बीच बसे चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातु पंचायत के चतरोडोबा व भातकुंडा पंचायत के सुनसुनिया गांव के पुरनाडीह टोला में सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक कुणाल षाड़ंगी के प्रयास से आजादी के 70 साल बाद विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया. मगर इन दोनों गांवों के ग्रामीणों को ढिबरी युग से आजादी नहीं मिली है. किसी भी घर में बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है. करीब 150 परिवार को कनेक्शन का इंतजार है. बिजली कनेक्शन के लिए 20 फार्म दिये गये हैं. 15 अगस्त के पूर्व ग्रामीणों को ढिबरी युग से मुक्ति मिलेगी या नहीं पर सवाल खड़ा है. खबरों के मुताबिक आगामी 18 अगस्त को सांसद और विधायक विद्युतीकरण कार्य का संयुक्त रूप से उदघाटन करेंगे. इस स्थिति में दोनों माननीय विद्युतीकरण का उदघाटन कैसे करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




