पानी फैक्टरी में झामुमो ने की तालाबंदी

Updated at : 27 Jul 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
पानी फैक्टरी में झामुमो ने की तालाबंदी

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के तिरिंग गांव में स्थापित इंडसागर वेबब्रेज प्रा. लि. पानी फैक्टरी में बुधवार को झामुमो ने तालाबंदी कर दी. इस अवसर पर मौजूद झायुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य संजीव सरदार, जिप सदस्य चंद्रावती महतो एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष गणेश कुमार सरदार ने कहा कि पांचवीं अनुसूची में […]

विज्ञापन

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के तिरिंग गांव में स्थापित इंडसागर वेबब्रेज प्रा. लि. पानी फैक्टरी में बुधवार को झामुमो ने तालाबंदी कर दी. इस अवसर पर मौजूद झायुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य संजीव सरदार, जिप सदस्य चंद्रावती महतो एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष गणेश कुमार सरदार ने कहा कि पांचवीं अनुसूची में ग्रामसभा को सर्वोपरी माना गया है. लेकिन तिरिंग गांव में पानी फैक्ट्री की स्थापना ग्रामसभा के बगैर अनुमति से की गयी है. तिरिंग गांव में पूर्व से पानी की किल्लत है. गांव के लोग यहां पानी फैक्टरी नहीं चाहते है. इस फैक्टरी को बंद करने की मांग को लेकर अंचल से लेकर जिला तक को सूचित किया गया,

इसके बावजूद भी फैक्टरी का संचालन बंद नहीं किया गया. अंतत: झामुमो ने आंदोलन स्वरूप पानी फैक्टरी में तालाबंदी की. इस आंदोलन का नेतृत्व झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने किया. मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य डॉ रोडेया सोरेन, केंद्रीय सदस्य सह आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, प्रखंड सचिव अवत्रि सरदार, जिला सदस्य शत्रुघ्न सरदार, शैलेन सरदार, विमल दास, मुखिया संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बल्टू हांसदा, शंकर मुंडा, रिढ़ू महतो, कार्तिक दास, महेश्वर मुर्मू, जुड़ी पंचायत अध्यक्ष रोहितोष पाल समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

गैरकानूनी काम किया गया, प्रशासन करें कार्रवाई : राजेश
इंडसागर बेवब्रेज प्रा. लि. के राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि फैक्टरी के लिए उनके पास सभी तरह के कागजात और मुखिया का एनओसी है. झामुमो द्वारा गैर-कानूनी काम किया गया है. इस मामले में प्रशासन कार्रवाई करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola