घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में घुसा पानी, टपक रही छत

घाटशिला : लगातार बारिश से फुलडुंगरी पहाड़ का पानी घाटशिला के फुलडुंगरी स्थित अनुमंडल अस्पताल में प्रवेश कर गया. पानी को टुलू पंप से निकाला जा रहा है. अभी अस्पताल पूरी तरह से संचालित भी नहीं हुआ कि पहली बरसात में ही अस्पताल की छत से पानी टपकने लगा है. अस्पताल में वर्षा का पानी […]
घाटशिला : लगातार बारिश से फुलडुंगरी पहाड़ का पानी घाटशिला के फुलडुंगरी स्थित अनुमंडल अस्पताल में प्रवेश कर गया. पानी को टुलू पंप से निकाला जा रहा है. अभी अस्पताल पूरी तरह से संचालित भी नहीं हुआ कि पहली बरसात में ही अस्पताल की छत से पानी टपकने लगा है. अस्पताल में वर्षा का पानी प्रवेश करने की सूचना पाकर झामुमो युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष महावीर मुर्मू रविवार को अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से चिकित्सक और कर्मियों के लिए आवास तो बना.
पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि अस्पताल निर्माण में लापरवाही बरती गयी. विभागीय पदाधिकारी और संवेदक पर मामला दर्ज होना चाहिए. अस्पताल के प्रभारी डॉ शंकर टुडू ने का कि अस्पताल परिसर के अंदर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने अस्पताल के अंदर पानी जम जाता है. तत्काल जेसीबी लगा कर पानी निकासी और नाली निर्माण करायेंगे. सुबह पांच बजे से स्वास्थ्य कर्मी सत्येंद्र सिंह, कंचन महतो और अन्य कर्मचारी अस्पताल में रखी दवाओं को हटाया. मच्छरदानी को हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




