धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की पावड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत अंतर्गत देवशोल गांव के माझी अखाड़ा में रविवार को ग्राम प्रधान दाखिन हांसदा की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. इसमें निर्णय हुआ कि धालभूमगढ़ में विश्वस्तरीय हवाई अड्डा के लिए गांव की भूमि अधिग्रहण का विरोध किया जायेगा. इस संबंध में उपायुक्त और बीडीओ को मांगपत्र सौंपा जायेगा. ग्रामसभा […]
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की पावड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत अंतर्गत देवशोल गांव के माझी अखाड़ा में रविवार को ग्राम प्रधान दाखिन हांसदा की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. इसमें निर्णय हुआ कि धालभूमगढ़ में विश्वस्तरीय हवाई अड्डा के लिए गांव की भूमि अधिग्रहण का विरोध किया जायेगा. इस संबंध में उपायुक्त और बीडीओ को मांगपत्र सौंपा जायेगा. ग्रामसभा में कहा गया कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में ग्रामसभा सर्वोपरी है. ग्रामसभा को सूचना दिये बिना भूमि की मापी करना पांचवीं अनुसूची के नियमों का उल्लंघन है. ग्रामसभा को बगैर सूचना के भूमि की मापी की जाती है, तो सर्वेयरों को बंधक बनाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




