तेली महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक में सामाजिक विकास पर चर्चा

Updated at : 04 Jun 2017 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
तेली महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक में सामाजिक विकास पर चर्चा

बासुकिनाथ : अखिल भारतीय तेली साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को मंडल धर्मशाला बासुकिनाथ में अनुपलाल मंडल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संगठन की मजबूती एवं उसके विस्तारीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई. समाज में व्याप्त अंधविश्वास एवं कुरीतियों को मिटाने के लिए शिक्षा जरूरी है. समाज के युवा शिक्षित एवं योग्य बने […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : अखिल भारतीय तेली साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को मंडल धर्मशाला बासुकिनाथ में अनुपलाल मंडल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संगठन की मजबूती एवं उसके विस्तारीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई. समाज में व्याप्त अंधविश्वास एवं कुरीतियों को मिटाने के लिए शिक्षा जरूरी है.

समाज के युवा शिक्षित एवं योग्य बने इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने पर सदस्यों ने जोर दिया. सामाजिक विकास पर भी चर्चा हुई. अागामी 18 जून रविवार को इंडोर स्टेडियम दुमका तेली महासभा सम्मेलन की सफलता को लेकर आवश्यक मुद्दों पर चर्चा हुई. युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को दुमका ले जाने की अपील की. मौके पर अजय मंडल, नयन मंडल, अरविंद मंडल, बुद्धदेव मंडल, दिनेश मंडल, अरुण मंडल, हरगोविंद मंडल, पवन मंडल, राधे मंडल, अशोक मंडल, राम ब्रिज मंडल, मुकेश मंडल आदि उपस्थित थे.

बासुकिनाथ : अखिल भारतीय तेली साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को मंडल धर्मशाला बासुकिनाथ में अनुपलाल मंडल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संगठन की मजबूती एवं उसके विस्तारीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई. समाज में व्याप्त अंधविश्वास एवं कुरीतियों को मिटाने के लिए शिक्षा जरूरी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola