जमीन विवाद में मारपीट कर किया लहूलुहान

दुमका : नगर थाना क्षेत्र के शिवसुंदरी रोड में मारपीट की घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुहल्ले के सैकड़ों लोग थाना पहुंच गये और थाना के सामने धरने पर बैठ गये. मारपीट की घटना में घायल रिजवान अंसारी ने बताया कि शाम के सात बजे के करीब जब लोग नमाज […]
दुमका : नगर थाना क्षेत्र के शिवसुंदरी रोड में मारपीट की घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुहल्ले के सैकड़ों लोग थाना पहुंच गये और थाना के सामने धरने पर बैठ गये. मारपीट की घटना में घायल रिजवान अंसारी ने बताया कि शाम के सात बजे के करीब जब लोग नमाज पढ़ रहे थे, उस वक्त नेहाल खान और उसके बेटे पहुंच गये और घर के पास मारपीट शुरू कर दी. उसकी मां को गलत नीयत से वे लोग पकड़ कर खींचने लगे और उसके कपड़े फाड़ दिये.
विरोध करने पर नेहाल व उनके बेटे शमशाद खान, सन्नी खान, पिंकू खान व समसद ने उसे पकड़ कर इतना पीटा कि वह लहूलुहान हो गया. घटना के बाद उग्र लोग थाना पहुंच गये. इधर मुहल्ले के कुछ पुरुषों के थाना पहुंचने पर महिलाओं के साथ भी नेहाल व उनके बेटों ने मारपीट की. वे लोग उसके विपक्षी के साथ होने से भड़के हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




