दो दिवसीय दौरे पर आज दुमका आयेंगे मुख्यमंत्री रघुवर दास

दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को दुमका आ रहे हैं. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली है. गांव-गांव और गली-गली में शिक्षा का अलख जगाने के लिए चलाये जा रहे विद्यालय चलें चलाएं अभियान के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास गोपीकांदर प्रखंड के […]
दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को दुमका आ रहे हैं. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली है. गांव-गांव और गली-गली में शिक्षा का अलख जगाने के लिए चलाये जा रहे विद्यालय चलें चलाएं अभियान के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास गोपीकांदर प्रखंड के उत्क्रमित विद्यालय कुश्चिरा में सघन नामांकन अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे.
इसके बाद वे शिकारीपाड़ा में भाजपा के एक कार्यकर्ता मिलन समारोह में भाग लेंगे. शाम के 5 बजे मुख्यमंत्री बास्कीचक पहुंचेंगे, जहां 8674.69 लाख रुपये की योजना का लोकार्पण एवं 2801.08 लाख की एक योजना का शिलान्यास करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




