वीसी को विदाई डॉ एसएन मुंडा को सौंपा प्रभार

Updated at : 24 Mar 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
वीसी को विदाई डॉ एसएन मुंडा को सौंपा प्रभार

दुमका : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के वीसी डॉ कमर अहसन ने अपना प्रभार प्रो-वीसी डॉ सत्यनारायण मुंडा को सौंप दिया है. निवर्तमान वीसी डॉ कमर अहसन को एक समारोह आयोजित कर विश्वविद्यालय की ओर से विदाई दी गयी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में भय का माहौल खत्म हुआ है और विकास […]

विज्ञापन

दुमका : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के वीसी डॉ कमर अहसन ने अपना प्रभार प्रो-वीसी डॉ सत्यनारायण मुंडा को सौंप दिया है. निवर्तमान वीसी डॉ कमर अहसन को एक समारोह आयोजित कर विश्वविद्यालय की ओर से विदाई दी गयी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में भय का माहौल खत्म हुआ है

और विकास के कार्यों में तेजी आयी है. पिछले तीन साल इस विवि के लिए स्वर्णिम युग साबित हुए हैं, जिसमें इसे अपना भवन मिला और इसके कैंपस विकसित हुए. छात्रों का विश्वास लौटा तथा संख्या बढ़कर दोगुनी हुई. उन्होंने कहा कि यहां के पदाधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी मेहनती हैं. सकारात्मकता व डिजिटाइजेशन से यह विवि और आगे बढ़ेगा

वीसी को विदाई…
प्रशासनिक व्यवस्था में भारी फेरबदल
विवि के प्रशासनिक व्यवस्था में कई सारे फेर बदल हुए हैं. बुधवार को चार अधिसूचनायें जारी हुई है.
नाम कहां थे कहां गये
डॉ गौरव गांगुली महाविद्यालय निरीक्षक कुलसचिव
डॉ पीके घोष कुलसचिव रसायन विभाग, एसपी कॉलेज
डॉ संजय सिन्हा परीक्षा नियंत्रक पीजी बॉटनी
डॉ पीपी सिंह पीजी अंग्रेजी महाविद्यालय निरीक्षक
राजकुमार झा सहायक कुलसचिव परीक्षा नियंत्रक (अतिरिक्त)
डॉ प्रमोदिनी हांसदा प्राचार्य देवघर कॉलेज पीजी हिंदी
डॉ सुधीर कु सिंह पीजी अंग्रेजी प्रभारी प्राचार्य देवघर काॅलेज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola