मैच देखने जुट रही खेल प्रेमियों की भीड़

Published at :01 Jan 2017 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
मैच देखने जुट रही खेल  प्रेमियों की भीड़

रानीश्वर : बृंदावनी फुटबॉल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत होने वाले मैच देखने के लिए खेल प्रेमियों की काफी भीड़ जुट रही है़ किसान क्लब बृंदावनी के सहयोग से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित इस टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग ले रही है़ किसान क्लब बृंदावनी की ओर से दो साल […]

विज्ञापन

रानीश्वर : बृंदावनी फुटबॉल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत होने वाले मैच देखने के लिए खेल प्रेमियों की काफी भीड़ जुट रही है़ किसान क्लब बृंदावनी के सहयोग से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित इस टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग ले रही है़ किसान क्लब बृंदावनी की ओर से दो साल से डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है़ किसान क्लब के अध्यक्ष सह बृंदावनी पंचायत के मुखिया पंकज टुडू ने बताया कि 4 जनवरी को फाइनल मैच है़

उस दिन मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेंगे़ मैच में विजेता टीम को नकद चालीस हजार रुपये, उपविजेता टीम को तीस हजार रुपये, मैच में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम को दस हजार रुपये व चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को नकद आठ हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया जायेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola