दुकान में बिकने को तैयार तिलकुट.

Published at :18 Dec 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान में बिकने को तैयार तिलकुट.

गुड़, चीनी व खोया के बने तिलकुट उपलब्ध 250 रुपये किलो तक के तिलकुट बाजार में मिल रहे दुमका : सर्दी की धमक के साथ ही बाजार में तिलकुट की दुकानें सजने लगी है. शहर का कोना-कोना तिल की खुशबू से सुगंधित हो गया है. मकर संक्राति आने से करीब महिना भर पहले से ही […]

विज्ञापन

गुड़, चीनी व खोया के बने तिलकुट उपलब्ध

250 रुपये किलो तक के तिलकुट बाजार में मिल रहे
दुमका : सर्दी की धमक के साथ ही बाजार में तिलकुट की दुकानें सजने लगी है. शहर का कोना-कोना तिल की खुशबू से सुगंधित हो गया है. मकर संक्राति आने से करीब महिना भर पहले से ही शहर में तिलकुट का कारोबार शुरू हो चुका है. दुकानदार तरह-तरह के तिलकुट की वराइटी बनाने में लगे हुए है. बाजार में गुड़, चीनी एवं खोया से बने तिलकुट उपलब्ध है. गुड़ से बने तिलकुट 180, चीनी से बने 160 तथा खोया वाला 250 रुपये किलो बाजार में मिल रहा है. दुकानदार दिनेश पंडित ने बताया कि उनके यहां देवघर का कारीगर तिलकुट बना रहा है. दुमका में छह से सात ही कारोबारी बाहर से कारीगर मंगाकर तिलकुट बनवाते हैं.
तिलकुट विक्रेता पंकज पोद्दार ने बताया कि उनके यहां गुड़ और चीनी के एक और वराइटी पापड़ी है, जो 200 रुपये किलो है. पापड़ी कमजोर दांत वाले व्यक्ति भी खा सकते है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा चावल, खोया और तिल से बना अनरसा भी बाजार में 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola