इंतजार करें, जेल जायेंगे हेमंत: डॉ लोईस

Published at :01 Dec 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
इंतजार करें, जेल जायेंगे हेमंत: डॉ लोईस

दुमका : समाज कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी ने कहा है कि सीएनटी एक्ट के उल्लंघन मामले में सरकार ने एसआइटी गठित की है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन व बाबूलाल मरांडी ने सगे संबंधियों के नाम से जमीन खरीदकर सीएनटी का उल्लंघन किया है. इंतजार करें. जल्द ही वे जेल जायेंगे. दुमका परिसदन में प्रेस […]

विज्ञापन

दुमका : समाज कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी ने कहा है कि सीएनटी एक्ट के उल्लंघन मामले में सरकार ने एसआइटी गठित की है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन व बाबूलाल मरांडी ने सगे संबंधियों के नाम से जमीन खरीदकर सीएनटी का उल्लंघन किया है. इंतजार करें. जल्द ही वे जेल जायेंगे. दुमका परिसदन में प्रेस वार्ता कर डॉ लोईस ने कहा कि एसपीटी-सीएनटी में संशोधन विधेयक पारित होने पर आज जो नेता विरोध कर रहे हैं, वे जब सत्ता में थे, तो इन कानूनों में संशोधन की हिमायत कर रहे थे. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं हेमंत सोरेन का नाम लेकर कहा : दोनों ने कई मंच से इन कानूनों में संशोधन की बात कही थी.

वर्तमान सरकार ने विकास के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति दिखायी, तो आज विपक्ष में रहकर ये विरोध कर रहे हैं. डॉ लोईस ने कहा : ऐसे नेताओं से जनता को सवाल पूछना होगा. आदिवासी समाज के लोग भोले-भाले हैं, जिन्हें दिग्भ्रमित किया जा रहा है. जो संशोधन हुआ है, उससे उलट लोगों को बताया जा रहा है. हम गांव-गांव में बतायेंगे कि सरकार ने इस कानून का सरलीकरण किया है. इस संशोधन से इस राज्य के आदिवासियों-मूलवासियों को लाभ होगा.

जब सत्ता में थे, तो एक्ट में संशोधन की हिमायत कर रहे थे
आदिवासी समाज के भोले-भाले लोगों को किया जा रहा है दिग्भ्रमित
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola