यंगेस्ट ने डीएसके को तीन रन से किया पराजित

Published at :29 Nov 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
यंगेस्ट ने डीएसके को तीन रन से किया पराजित

दुमका : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हनुमान प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का 12वां मैच डीएसके और यंगेस्ट सीनियर के बीच खेला गया. यंगेस्ट सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. पूरी टीम 29.4 ओवर में 156 रन बनाकर आउट हो गयी. साहेब ने सर्वाधिक 41 रन बनाये. वहीं बाबू व जीतन […]

विज्ञापन

दुमका : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हनुमान प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का 12वां मैच डीएसके और यंगेस्ट सीनियर के बीच खेला गया. यंगेस्ट सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. पूरी टीम 29.4 ओवर में 156 रन बनाकर आउट हो गयी. साहेब ने सर्वाधिक 41 रन बनाये. वहीं बाबू व जीतन ने 19-19 रनों का सहयोग किया. डीएसके की ओर से बेताब व आकाश ने तीन-तीन व देवाशिष ने दो वकेट चटकाये.

जवाबी पारी खेलने उतरी डीएसके की टीम यंगेस्ट के गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी का जौहर नहीं दिखा सकी. ऐसे में देवाशिष के 18, विकास के 14 व जितेंद्र के 12 रनों की छोटी पारी के बावजूद टीम किसी तरह 153 के स्कोर तक ही पहुंच सकी और तीन रन से मैच हार गयी. सोनू व साहेब ने तीन-तीन व रोहित राय ने दो विकेट हासिल किया. 29 नवंबर को पहला सेमीफाइनल एनपीसीसी सीनियर बनाम एसबीआरसी के बीच तथा दूसरा सेमीफाइनल 30 नवंबर को डीएसके बनाज एलएजे कैम्प क्लब के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola