बिना आपूर्ति के ही ग्रामीणों को भेजा जा रहा बिजली बिल

Published at :24 Nov 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
बिना आपूर्ति के ही ग्रामीणों को भेजा जा रहा बिजली बिल

रानीश्वर : बिलकांदी पंचायत के तांतलोई नीचे टोला के ग्रामीणों को दो सालों तक बिजली नहीं मिलने के बावजूद एकमुस्त 5218 रुपये की दर से बिजली बिल भेज दिया गया है़ गांव में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत करीब पांच साल पहले बिजली पहुंची थी़ 3 मई 2014 को नीचे टोले में बिजली […]

विज्ञापन

रानीश्वर : बिलकांदी पंचायत के तांतलोई नीचे टोला के ग्रामीणों को दो सालों तक बिजली नहीं मिलने के बावजूद एकमुस्त 5218 रुपये की दर से बिजली बिल भेज दिया गया है़ गांव में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत करीब पांच साल पहले बिजली पहुंची थी़ 3 मई 2014 को नीचे टोले में बिजली की ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था़

ग्रामीणों की ओर से उसी समय लिखित सूचना दी गयी थी. बिजली कार्यालय का चक्कर काटने के बाद विभाग की ओर से 19 अगस्त 2016 गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है़ पर दो सालों तक ग्रामीणों को बिजली नहीं मिलने की अवधि का बिल माफ नहीं किया गया है़ उपभोक्ता सहदेव सोरेन, रामपद राणा, विजय राणा, अनिकेत सोरेन आदि ने बताया कि गांव में बिजली नहीं रहने के अवधि में भी विभाग की ओर से बिल भेजा गया था़ बिल माफ करने के लिए भी विभाग को आवेदन किया गया था पर विभाग की ओर से पहल नहीं की गयी है़ उपभोक्ताओं के नाम पर एकमुस्त 5218 रुपये का बिल भेज दिया गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola